Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी,इलाके में दहशत

Advertisement
Advertisement
Giridih: जिला में एक बार फिर से नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी की कोशिश की है. नक्सलियों ने जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में मोहनाटांड़, मंडरो और हटियाटांड़ में पोस्टरबाजी कर इलाके के दहशत फैलाने के साथ-साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. हालांकि जैसे ही पुलिस को नक्सलियों के द्वारा पोस्टरबाजी करने की सूचना मिली, तो पुलिस की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंची और पोस्टर को हटा दिया. तीन दिन पहले नक्सलियों ने मधुबन और पीरटांड़ के इलाके में पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए 19वीं वर्षगांठ को सफल बनाने की अपील की थी. इसे भी पढ़ें -ISIS">https://lagatar.in/isis-jharkhand-module-terrorist-rahul-sen-alias-umar-interrogated-by-nia/">ISIS

झारखंड मॉड्यूल : आतंकी राहुल सेन उर्फ ​​उमर से NIA ने पूछताछ की

नक्सलवाद की आग कोने -कोने में जल रही है

नक्सलियों की ओर से किए गए पोस्टरबाजी में लिखा गया है कि नक्सलवाद की आग कोने-कोने में जल रही है और जलती रहेगी. इसके अलावा एसपीओ को भी चेतावानी दी है. पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-fixed-the-maintenance-amount-at-rs-1000-sc-expressed-surprise/">झारखंड

HC ने मेंटेनेंस राशि 1000 तय की, SC ने हैरानी जतायी, कहा-5000 दें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही