Search

 
 
 

चतरा में नक्सलियों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या की

 
Chatra : चतरा जिले में चुनाव खत्म होने के बाद नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. भाकपा माओवादी ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार की रात जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित हिंदियाकला गांव में हुई. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पिता-पुत्र ने एक नक्सली को पकड़कर हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया था. इसी प्रतिशोध में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. सूचना  मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए निकल गई है. आसपास के क्षेत्र में दशक का माहौल है. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-polling-workers-kept-reaching-agricultural-market-committee-pandara-with-evms-till-late-nigh/">रांची

: देर रात तक ईवीएम लेकर कृषि बाजार समिति पंडरा पहुंचते रहे मतदानकर्मी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही