Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों ने दी चेतावनी- सभी पुलिस मुखबिर संगठन के समक्ष करें सरेंडर अन्यथा मौत की सजा दी जाएगी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : भाकपा माओवादी नक्सलियों ने हस्तलिखित पोस्टर मीडिया को जारी किया है. पोस्टर में गोईलकेरा थाना अन्तर्गत गितिलपी गांव से बीते दिनों प्रेम सुरीन को अगवा कर गोली मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी लेते हुए मृतक प्रेम सुरीन को पुलिस का मुखबिर बताया गया है. पोस्टर में नक्सलियों ने तमाम एसपीओ (पुलिस मुखबिर) को पार्टी संगठन भाकपा माओवादी के समक्ष आत्मसमर्पण करने अन्यथा मौत की सजा देने की बात कही है. पर्चा में एसपीओ से अपील की गई है कि वे एसपीओ का कार्य छोड़ मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करें. [caption id="attachment_208522" align="aligncenter" width="214"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KIRIBURU-SPO-PREM-SURIN-FILE-PHOTO-1-214x300.jpg"

alt="" width="214" height="300" /> मृतक प्रेम सुरीन की फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/seraikela-khasawan-population-10-65-lakh-three-recognized-colleges-and-63-liquor-shops/">सरायकेला-खरसावां

: आबादी 10.65 लाख, मान्यता प्राप्त कॉलेज तीन और शराब की दुकानें 63
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KIRIBURU-SPO-PREM-1-300x248.jpg"

alt="" width="300" height="248" /> उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व रात में प्रेम सुरीन को हथियारबंद नक्सलियों ने गोईलकेरा थाना अन्तर्गत गितिलपी गांव स्थित उसके घर से अगवा कर गोईलकेरा-चाईबासा मुख्य सड़क पर ले जाकर गोली मार हत्या कर दी थी. प्रेम सुरीन चालक का काम करता था और घटना वाले दिन अपने बेटे का जन्मदिन मनाने घर आया था. वह केक काटने के बाद परिवार के साथ घर में था, तभी रात लगभग 10 बजे हथियारबंद नक्सली आ धमके और घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर उसे अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही