Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 309 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ एनसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को एनसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के ओरमांझी में 309 किलो गांजा बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस छापेमारी में बिहार के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों से एनसीबी पूछताछ कर रही है. रांची में एनसीबी द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया गया है.

झारखंड के रास्ते हो रही बिहार में गांजे की तस्करी

ओडिशा से पश्चिम बंगाल और झारखंड के रास्ते बिहार में गांजा की तस्करी की जा रही है. हाल ही में राज्य के अलग- अलग जिलों से बरामद की गयी गांजे की कई बड़ी खेप से इस बात का खुलासा हुआ है. गांजा तस्कर इसके लिए आमतौर पर झारखंड के माफियाओं का सहारा लेते हैं, जो बिहार के नेटवर्क से संपर्क कर सड़क मार्ग से बिहार के विभिन्न जिलों में गांजा भेजते हैं.

गांजा तस्करों के लिए हब बना हुआ है ओडिशा

गांजा तस्करों के लिए ओडिशा इन दिनों हब बना हुआ है. गांजे की अधिकतर खेप झारखंड के कई शहरों से होते हुए बिहार, यूपी के शहरों में पहुंचायी जा रही है. हाल के दिनों में गांजा की जो खेप पकड़ी गयी है, उनमें से ज्यादातर गांजा ओडिशा से ही लाया गया था. बता दें कि झारखंड बिहार और यूपी में गांजा की सप्लाई लगातार नेपाल के अलावा उत्तर-पूर्व के राज्यों से होती थी. लंबे समय तक इन दो इलाकों से तस्कर गांजा मंगाते रहे हैं. इसे भी पढ़ें – नियुक्ति">https://lagatar.in/hemant-government-is-removing-contract-workers-in-the-year-of-appointment-babulal/">नियुक्ति

वर्ष में अनुबंध कर्मियों को हटा रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही