Search

 
 
 

Giridih News: NCC कैडेट्स ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गिरिडीह कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व कालेज की सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी और हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
 

Giridih: गिरिडीह कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व कालेज की सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी और हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सैकड़ों कैडेट्स ने मिलकर विविध प्रजातियों के पौधे लगाकर परिसर को हरित बनाया.

 

प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आज के युग में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल-संकट तथा वनों की कटाई जैसी समस्याएं तीव्रता से बढ़ रही हैं, जिनका मुकाबला करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपने नाम पर लगाना चाहिए. 

 

उनके अनुसार पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करते हैं. सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ जल और हरित वातावरण प्रदान करता है. 

 

उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करें ताकि पौधे आत्मनिर्भर होकर बड़े हो सकें. कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से प्रकृति की रक्षा और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया. 

 

मौके पर वरिष्ठ अंडर ऑफिसर सागेन सोरेन, संध्या कुमारी, रुबी कुमारी, पुनम कुमारी, शुभम तिवारी, प्रिंस कुमार, विपिन कुमार, मेहताब अंसारी, सुप्रिया कुमारी, मनीषा वर्मा सहित सैकड़ों कैडेट्स उपस्थित थे. 

 

कार्यक्रम में पौधारोपण के अतिरिक्त पर्यावरण जागरूकता पर संक्षिप्त संदेश और पौधों की देखभाल संबंधी निर्देश भी दिए गए. कार्यक्रम का समापन सामूहिक तस्वीर और हरे-भरे परिसर का निरीक्षण हुआ, जहां उपस्थित सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही