Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया रक्तदान करने का संदेश

Dhanbad : 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के निर्देश पर पीके राय मेमोरियल कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने 15 जून को रक्तदान करने को लेकर जागरकता रैली निकाली. स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया गया.  रैली गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते कंबाइंड बिल्डिंग, एसएसएलएनटी कॉलेज होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई.  रैली में पीके राय कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन संजय कुमार सिंह, सहायक जगबंधु रवानी, 36 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर राम कुमार सिंह,  अन्य 2 प्रशिक्षण अधिकारी समेत 47 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dca-secretary-vinay-kumar-joins-ajsu-party/">धनबाद

: डीसीए के सचिव विनय कुमार आजसू पार्टी में शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही