Search

रामगढ़: NCC कैडेटों ने पंजाब रेजिमेंट सेंटर व जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड का किया विजिट

Ramgarh: आठ दिवसीय ऑल इंडिया एनसीसी ट्रैकिंग कैंप का आयोजन रामगढ़ जिला अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल नया नगर बरकाकाना में आयोजित है. कैंप का आयोजन 22 झारखंड एनसीसी बीएन ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग, बिहार एंड झारखंड डायरेक्टेड पटना कर रहा है. कैंप में तीसरे दिन सोमवार को विद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुए. इसके बाद 14 राज्यों से जुटे 510 कैडेट, 15 एएनओ और 35 पीआई स्टॉफ के साथ पंजाब रेजिमेंट सेंटर (PRC) रामगढ़ और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) पतरातू का विजिट किया. इस दौरान पंजाब रेजीमेंट सेंटर का गैली म्यूजियम में रेजीमेंट के समृद्ध इतिहास की झलक देखने को मिली. यह संग्रहालय पंजाब रेजीमेंट सेंटर की विरासत, रीति-रिवाज को भी प्रदर्शित करता है. यह संग्रहालय युद्ध की यादों को न सिर्फ संजोए हुए है, बल्कि उन अमर शहीदों की वीरगाथा को भी बयां कर रहा है, जिन्होंने सरहदों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. यहां कई लड़ाईयों से संबंधित रिकॉर्ड और दुश्मन देशों से जंग में छीने गए अस्त्र-शस्त्र मौजूद हैं. शहीद वीरों के चित्र और उनकी गौरव गाथा भी इस म्यूजियम में मौजूद है. साथ ही प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध की झलकियां इस गैली म्यूजियम में देखने को मिलती है. इसके बाद पीआरसी के वार मेमोरियल स्थल भी गए. यहां से सभी जिले क़े प्रसिद्ध जेएसपीएल प्लांट और आशा स्कूल से रूबरू हुए. इसके आलावा ओपन कोल माइंस गिद्दी और अरगड़ा क्षेत्र का भी जायजा लिया. मौके पर कमांडर कर्नल एस चक्रवर्ती, लेफ्टिनेंट कर्नल एंथोनी हेनरी सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभा

में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp