Search

जेएलएन कॉलेज में चार वर्षों से बंद एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों ने दोबारा शुरू करवाने की मांग की

Chakradharpur : जेएलएन कॉलेज में दोबारा एनसीसी प्रशिक्षण चालू करवाने की मांग मंगलवार को दर्जनों विद्यार्थियों ने की. उन्होंने इसके लिए चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशि भूषण सामड को एक पत्र सौंपा. इसमें कहा गया है कि चक्रधरपुर अनुमंडल के एकमात्र डिग्री कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाता है. इस कॉलेज में मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, चक्रधरपुर, बंदगांव, खरसावां, कुचाई आदि प्रखंड के सैकड़ों गांव से हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. परंतु पिछले चार वर्षों से कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण बंद है. इससे विद्यार्थी सुरक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने में वंचित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए कॉलेज में पुन: एनसीसी प्रशिक्षण आरंभ किया जाए. भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है. जेएलएन कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर यहां से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों युवक आर्मी और पुलिस में बहाल होते थे. परंतु 4 साल से प्रशिक्षण बंद होने के कारण युवक नौकरी लेने से वंचित हो रहे हैं. यह मामला गंभीर है, इसको लेकर राज्यपाल से मुलाकात की जाएगी. मौके पर जीवनश्री हेम्ब्रम, वीनू सिंह सुंडी, नंद लाल केराई, दिनेश्वर मुंडा, रोशन तांती आदि एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//