Search

 
 
 

NCHRSJ जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा पत्र, फ्लाई ओवर पूरा करने की मांग

 
Hazaribagh: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (NCHRSJ) के हजारीबाग जिला युवा अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने चौपारण के निर्माणाधीन फ्लाई ओवर को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने फ्लाई ओवर को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है. दरअसल बीती रात चौपारण बाजार में आम लदा मिनी ट्रक पलट गया था. हालांकि इस हादसे में चालक और उप चालक सुरक्षित बच गए. पुलिस की तत्परता से आम भी सुरक्षित रहा. इस घटना को लेकर विजय ने केंद्रीय मंत्री को निर्माणाधीन फ्लाई ओवर को पूरा करने के लिए पत्र लिखा. इस घटना का उल्लेख करते हुए विजय ने केंद्रीय मंत्री के अलावा पीएमओ, झारखंड सीएमओ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को भी ट्वीट किया. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/ed-will-continue-to-interrogate-pankaj-mishra-the-court-has-approved-6-days-remand/">BREAKING

: पंकज मिश्रा से पूछताछ जारी रखेगी ED, कोर्ट ने दी 6 दिन रिमांड की मंजूरी
उन्होंने लिखा है कि एनएच-19 (कोलकाता-दिल्ली मुख्य मार्ग) पर चौपारण में फ्लाई ओवर का निर्माण जारी है. इसके निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है. काफी विलंब भी हो रहा है. उन्होंने आग्रह किया है कि मामले को संज्ञान में लेकर फ्लाई ओवर का निर्माण जल्द करने का आदेश जारी किया जाए. अन्यथा बाध्य होकर ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने आगे लिखा है कि फ्लाई ओवर निर्माण में विलंब होने के कारण जीटी रोड पर काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- पुलिस">https://lagatar.in/congress-mps-in-police-custody-brainstormed-with-rahul-on-gst-inflation-second-round-of-questioning-of-sonia-in-ed-office/">पुलिस

हिरासत में कांग्रेस सांसदों ने राहुल संग जीएसटी, महंगाई पर मंथन किया, ED ऑफिस में सोनिया से दूसरे राउंड की पूछताछ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही