Search

 
 
 

एनसीपी अजित गुट को मिला घड़ी चुनाव चिन्ह, कमलेश सिंह ने दी बधाई

 
सच्चाई की हुई जीत: कमलेश सिंह Hussainabad, Palamu: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ चुनाव चिन्ह घड़ी बरकरार रहने का निर्णय मंगलवार को चुनाव आयोग ने दिया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है. उन्होंने पार्टी को मान्यता मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार व झारखंड प्रभारी प्रफुल्ल पटेल को दूरभाष पर बधाई दी. उन्होंने इस निर्णय की खुशी में एनसीपी के प्रदेश कार्यालय समेत राज्य के विभिन्न जिलों व प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता व कार्यकर्ताओं को इससे अवगत कराने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/champai-soren-reached-his-ancestral-village-for-first-time-after-becoming-cm-grand-welcome/">सीएम

बनने के बाद पहली बार चम्पाई सोरेन पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत

लोकसभा-विधानसभा चुनाव में एनडीए की होगी जीत : कमलेश सिंह

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी. एनडीए को झारखंड से 14 की 14 सीटें मिलेगी. साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाकर राज्य में स्वच्छ और जनता के भरोसे वाली सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-city-vice-president-met-babulal-regarding-the-problems-of-sindr/">धनबाद

: सिंदरी की समस्याओं को लेकर बाबूलाल से मिले भाजपा नगर उपाध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही