Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अडानी के समर्थन में आये NCP चीफ, तो शिंदे ने विपक्ष को घेरा, कहा, शरद पवार की बातों पर ध्यान दें कांग्रेस और उद्धव

Thane : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अडानी मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की बातों पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कांग्रेस और शिवसेना पर हल्ला बोला. जान लें कि अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च ने अरबपति गौतम अडानी के कारोबारी समूह के शेयर और लेखांकन में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. अडानी समूह इन आरोपों का खंडन कर चुका है. बता दें कि एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार में पवार ने अडानी समूह का बचाव किया था और उसके संबंध में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर गढ़े जा रहे विमर्श की आलोचना की थी. इसे भी पढ़ें  :  कपिल">https://lagatar.in/kapil-sibal-lashed-out-at-minister-rajeev-chandrasekhar-said-now-the-government-will-decide-what-is-fake-news-and-what-is-not/">कपिल

सिब्बल मंत्री राजीव चंद्रशेखर पर बरसे, कहा, अब सरकार तय करेगी…क्या फर्जी खबर है और क्या नहीं…

अडानी  मुद्दे को बहुत ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है

उन्होंने कहा था, पहले भी कुछ अन्य लोगों द्वारा ऐसे बयान दिये गये थे. इनके कारण कुछ दिनों तक संसद में व्यवधान हुआ था, लेकिन इस बार इस मुद्दे को बहुत ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है. पवार ने कहा था, जो मुद्दे सामने रखे गये, उन्हें किसने रखा, हमने कभी इन लोगों के बारे में नहीं सुना, जिन्होंने बयान दिया, (उनकी) पृष्ठभूमि क्या है? जब वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिससे देश में बवाल मचता है, तो उसकी कीमत देश की अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है, हम इन बातों को नजरअंदाज नहीं कर सकते. यह मालूम पड़ता है कि ऐसा लक्षित करके किया जाता है. इसे भी पढ़ें  :  मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-engaged-in-the-exercise-of-opposition-unity-said-we-should-protect-democracy-and-constitution/">मल्लिकार्जुन

खड़गे विपक्षी एकता की कवायद में जुटे, कहा, हमें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करनी चाहिए

पवार वरिष्ठ नेता हैं, काफी अध्ययन के बाद ही कुछ बोला होगा

शुक्रवार रात कल्याण में एक कार्यक्रम के बाद शिंदे ने कहा, कांग्रेस ने अडानी समूह में 20,000 करोड़ रुपये को लेकर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए आंदोलन शुरू किया है. यहां तक उद्धव ठाकरे ने भी लगातार इस मुद्दे पर बयान दिया है. अब पवार ने टिप्पणी की है, ऐसे में जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें उनकी टिप्पणी पर ध्यान देना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पवार बहुत वरिष्ठ नेता हैं और काफी अध्ययन के बाद ही उन्होंने कुछ बोला होगा, इसलिए जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए. शिंदे कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पर निशाना साध रहे थे, जो महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में राकांपा के साथ घटक दल हैं. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही