शरद पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए यह मेरे बारे में प्रामाणिक जानकारी हासिल करने का जरिया हो सकता है. Mumbai : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) के प्रमुख शरद पवार ने हैरानी जताते हुए कहा है कि उन्हें दी गयी जेड प्लस सुरक्षा उनके बारे में प्रामाणिक जानकारी हासिल करने का जरिया हो सकती है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने पवार को बुधवार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की. यह अतिविशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को दी जाने वाली सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा है. राजनेता (83) ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के बारे में पूछने पर गुरुवार को नवी मुंबई में पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के मकसद की जानकारी नहीं है.
NCP चीफ शरद पवार ने जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर हैरानी जताई...
Last Updated: Aug 23, 2024 12:00 AM (IST)