Search

 
 
 

राकांपा ने निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
15 दिनों के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया तो विशाल धरना-प्रदर्शन की चेतावनी Nirsa  :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने किया. इसके बाद रांकपा के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. जिला अध्यक्ष गोस्वामी ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर 15 दिनों के अंदर विचार कर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद विशाल धरना प्रदर्शन करेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतित पावन तिवारी, सुंदर लाल मोहाली, दिलीप मुखर्जी, रूपेश कुमार, उज्जवल तिवारी, शेख सौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही