Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NCP नेता अजित पवार ने फिर पीएम मोदी की तारीफ की, कहा, वे करिश्माई नेता हैं...

Mumbai : प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेता हैं. उनके पास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसा चार्म है. मोदी के काम के चलते ही देश में भाजपा आयी है. यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के हैं. उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए यह बात कही.                                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कहा कि भाजपा इन दोनों के कारण ही कई राज्यों में सत्तारूढ़ है. बता दें कि पवार महाराष्ट्र के जलगांव में एक राज्य स्तरीय कार्यकर्ता शिविर में बोल रहे थे.

वाजपेयी के समय में भी भाजपा को पूरा बहुमत नहीं मिला था

श्री पवार ने नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा की तुलना करते हुए कहा कि मोदी के कारण ही कई राज्यों में भाजपा सत्ता में है. अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी भाजपा पूरा बहुमत हासिल नहीं कर पायी थी. लेकिन मोदी के चार्म और करिश्मे ने ऐसा कर दिखाया. यह पहली बार नहीं है जब पवार ने पीएम मोदी की तारीफ की है. बता दें कि अप्रैल में उन्होंने कहा था कि 2 सांसदों वाली भाजपा 2014 में मोदी के कारण सरकार में आयी है. 2019 में भी उन्हीं के कारण फिर से भाजपा ने परचम लहराया.

पवार ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

हालांकि पवार ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. कहा कि महाराष्ट्र में अधिकारियों के तबादले तक की दरें तय हैं. कहा कि राज्य के कई मंत्रियों के निजी सहायकों के घर पर भ्रष्टाचार को लेकर रेड डाली गयी है इसके अलावा पवार ने कहा कि मंत्रियों की कमी के कारण राज्य में प्रशासन को लेकर परेशानी आ रही है.

शिंदे  मंत्रिमंडल में निर्धारित 43 में से सिर्फ 20 मंत्री ही शामिल 

शिंदे मंत्रिमंडल में निर्धारित 43 में से सिर्फ 20 मंत्री ही शामिल हैं. ऐसे में सभी मंत्रियों के पास कई विभागों की जिम्मेदारी है. कहा कि सरकार यह दावा कर रही है कि सभी मंत्री इन सब चीजों को एकसाथ संभालने में सक्षम हैं, लेकिन इससे राज्य के कामकाज में बाधा आ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही