Search

 
 
 

NCP अध्यक्ष पवार ने कहा, मै हैरान हूं, पीएम मोदी ने कर्नाटक में प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाये...

 
Mumbai : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हल्ला बोल दिया है. पवार ने हैरानगी जताई है कि पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाये.                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक समाचार चैनल से बात करने के क्रम में शरद पवार ने कहा,`मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाये. कहा कि हमने धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा स्वीकार कर ली है. पवार के अनुसार जब आप चुनाव में किसी धर्म या धार्मिक मुद्दे को उठाते हैं तो इससे एक अलग तरह का माहौल बनता है यह अच्छी बात नहीं कही जायेगी

चुनाव लड़ते समय हम धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं

NCP अध्यक्ष ने कहा, चुनाव लड़ने के समय हम लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं. पवार ने कर्नाटक चुनाव पर भी भविष्यवाणी की. उनके अनुसार वहां कांग्रेस जीत हासिल कर सत्ता में आयेगी. उन्होंने कहा, देश भर में भाजपा कहां है? पूछा कि क्या केरल में है? तमिलनाडु में है? क्या तेलंगाना में बीजेपी है? आंध्र में है? महाराष्ट्र में सिर्फ एकनाथ शिंदे के पाला बदलने की वजह से वे सत्ता हासिल करने में कामयाब रहे.

केवल पांच से छह राज्यों में भाजपा है

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त कर भाजपा ने सत्ता हथिया ली. पवार ने कहा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और बंगाल में भाजपा नहीं है. कहा कि आप देश का मानचित्र देखिए केवल पांच से छह राज्यों में भाजपा है. शेष राज्यों में गैर-भाजपा सरकारें हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही