Search

 
 
 

अजित पवार की NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची

 
Mumbai: एनसीपी (अजित पवार गुट) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 38 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. इस सूची में येवला से छगन भुजबल, कागल से हसन मुश्रीफ को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, अजित पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे. कोपुरगव से आशुतोष काले, अकोले से किरण लहामटे, बसमत से चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे, चिपलूण से शेखर निकम और मावल से सुनील शेलके को चुनावी मैदान में उतारा गया है. आंबेगाव से दिलीप वलसे-पाटील, परली से धनंजय मुंडे, दिंडोरी से नरहरी झिरवाल को टिकट दिया गया है. अजीत पवार की गुट ने कांग्रेस से एनसीपी में आए दो विधायकों को भी टिकट दिया है. जिसमें इगतपुरी से हीरामन खोसकर और अमरावती शहर से सुलभा खोडके का नाम शामिल है. कांग्रेस के जिन दो नेताओं को एनसीपी ने चुनावी मैदान में उतारा है, उन्हें कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था. इससे स्पष्ट है कि महायुती गठबंधन ने सीटों का फॉर्मूला तैयार कर लिया है. बीजेपी ने प्रदेश की 153 से 156 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि एनसीपी 53 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना 78 से 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार सकती है. बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी. विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज है. महायुती से लेकर महाविकास अघाड़ी तक जीत का दावा कर रहे हैं. दोनों गठबंधन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही