Search

 
 
 

एनसीपी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट : कमलेश सिंह

 
लोस प्रभारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक, वीडी राम को जिताने की अपील Hussainabad, Palamu: एनडीए के घटक दल एनसीपी अजीत पवार गुट के कार्यकर्ताओं की बैठक हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में पार्टी द्वारा प्रतिनियुक्त पलामू लोस प्रभारी अजीत सिंह शामिल हुए. बैठक को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी बैठक में मौजूद रहना था. मगर चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह वह शामिल नहीं हो सके. इसका उन्हें काफी मलाल भी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर घर पहुंच कर एनडीए प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में वोट मांगे. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में किसान, गरीब, मजदूर व आम लोगों के हित में किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं. कमलेश सिंह कहा कि देश की मजबूती व लोकतंत्र को कायम रखने के लिए नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है. इसके लिए हमे अपना अपना बूथ जीतना है. वहीं एनसीपी के पलामू लोस प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि पार्टी तन मन धन से तैयार है. एक एक कार्यकर्ता अपने अपने गांव के एक एक घर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचने के साथ उनका वोट मांगने का काम करेंगे. बैठक में हुसैनाबाद के सभी प्रखंडों के सैकड़ों एनसीपी कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने एकजुटता के साथ एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fighting-between-two-parties-in-dhanwar-10-people-injured/">गिरिडीह

: धनवार में दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही