Search

 
 
 

फ्लाईओवर रैंप निर्माण विवाद मामले में NCST ने रांची DC को किया तलब

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने रांची के सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर हो रहे विवाद पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. आयोग ने रांची DC मंजूनाथ भजंत्री को समन जारी कर 30 मई को नई दिल्ली में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
 

Vinit Abha Upadhyay

Ranchi : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने रांची के सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर हो रहे विवाद पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. आयोग ने रांची DC मंजूनाथ भजंत्री को समन जारी कर 30 मई को नई दिल्ली में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

दरअसल सिरमटोली के रहने वाले अरविंद हंस और अन्य व्यक्तियों ने आयोग के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई है कि सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के संरक्षण को नजरअंदाज कर फ्लाईओवर रैंप का निर्माण किया जा रहा है. इससे धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस मामले की सुनवाई आयोग की सदस्य आशा लकड़ा के समक्ष निर्धारित की गयी है.

रांची डीसी को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर के रैंप निर्माण को लेकर आई शिकायत पर 30 मई को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर सुनवाई होगी. इस सुनवाई में रांची डीसी संपूर्ण तथ्यों और मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें. यदि रांची डीसी उपस्थित नहीं होते तो उपस्थिति को बाध्यकारी बनाने के लिए आयोग सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही