Search

 
 
 

NCW के पास हर साल करीब 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सबसे अधिक: विजया रहाटकर

NCW Domestic Voilence उन्होंने बताया कि NCW अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पिछले डेढ़ साल में आयोग ने देशभर के गांवों और अन्य स्थानों पर 200 से अधिक प्रत्यक्ष जनसुनवाई आयोजित की हैं. उन्होंने कहा, ”मैंने देशभर की महिलाओं और बेटियों से हमेशा कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें अपने मायके जैसा लगना चाहिए. आयोग तक पहुंचने में किसी तरह का डर या झिझक नहीं होनी चाहिए.”
 
विजया रहाटकर

Lagatar Desk: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) को हर साल करीब 1.5 लाख शिकायतें मिलती हैं, जिनमें घरेलू हिंसा से जुड़े मामले सबसे अधिक होते हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यह जानकारी दी है.
उन्होंने कहा, ”हमें हर साल करीब 1.5 लाख शिकायत मिलती हैं. अगर हम अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों को देखें, तो घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक होती हैं.”

 

रहाटकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि महिलाएं आयोग के ऑनलाइन पोर्टल, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस), ईमेल, व्यक्तिगत रूप से और 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं.
उन्होंने कहा, ”हमें हर साल करीब 1.5 लाख शिकायत मिलती हैं. अगर हम अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों को देखें, तो घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक होती हैं.”

 

उन्होंने बताया कि NCW अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पिछले डेढ़ साल में आयोग ने देशभर के गांवों और अन्य स्थानों पर 200 से अधिक प्रत्यक्ष जनसुनवाई आयोजित की हैं. उन्होंने कहा, ”मैंने देशभर की महिलाओं और बेटियों से हमेशा कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें अपने मायके जैसा लगना चाहिए. आयोग तक पहुंचने में किसी तरह का डर या झिझक नहीं होनी चाहिए.”

 

रहाटकर ने आयोग के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी महिला को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि शिकायत दर्ज कराने का तरीका पता नहीं होने के कारण वह राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से संपर्क नहीं कर सकती. उन्होंने आयोग की जनसंपर्क पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ का भी जिक्र किया. इसके तहत आयोग विभिन्न राज्यों में जनसुनवाई करता है, ताकि वह उन महिलाओं तक पहुंच सके जिन्हें आयोग तक पहुंचने में कठिनाई होती है. रहाटकर ने कहा, ”हमने तय किया कि अगर ये महिलाएं हमारे पास नहीं आ सकतीं, तो हम उनके पास जाएंगे.”

 

उन्होंने इस संदर्भ में आयोग के हेल्पलाइन नंबर 14490 और उसकी वेबसाइट का जिक्र किया. राहतकर ने आयोग की एक पहल 'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' के बारे में भी बताया, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों में जन-सुनवाई आयोजित की जाती है। इसका मकसद उन महिलाओं तक पहुंचना है, जिन्हें NCW से संपर्क करने में कठिनाई हो सकती है.

 

रहाटकर ने आयोग के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी महिला को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि शिकायत दर्ज कराने का तरीका पता नहीं होने के कारण वह राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से संपर्क नहीं कर सकती. उन्होंने आयोग की जनसंपर्क पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ का भी जिक्र किया. इसके तहत आयोग विभिन्न राज्यों में जनसुनवाई करता है, ताकि वह उन महिलाओं तक पहुंच सके जिन्हें आयोग तक पहुंचने में कठिनाई होती है. रहाटकर ने कहा, ”हमने तय किया कि अगर ये महिलाएं हमारे पास नहीं आ सकतीं, तो हम उनके पास जाएंगे.”

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही