Search

 
 
 

NCW ने नेहा राठौर के खिलाफ आपत्तिजनक खबर चलाने पर लिया संज्ञान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कार्रवाई करने को कहा

NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह संबंधित निकायों को इस मामले में समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहे. आयोग ने इस मामले में की गई कार्रवाई के बाबत 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट (एटीआर) भी मांगी है.
 
नेहा सिंह राठौर

Lagatar Desk

Ranchi: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर एक टीवी चैनल के द्वारा चलाई गई आपत्तिजनक रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है. NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह संबंधित निकायों को इस मामले में समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहे. आयोग ने इस मामले में की गई कार्रवाई के बाबत 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट (एटीआर) भी मांगी है. 

 

आयोग ने कहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, प्रशासनिक निकायों (जैसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर- EMMC) और मीडिया उद्योग के स्व-नियामक निकायों (न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन- NBDA) और डिजिटल पब्लिशर्स कंटेंट ग्रीवेंस काउंसिल- DPCGC को निर्देश दे कि वे 'सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021' के तहत तुरंत और एक तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें.

 

साथ ही आयोग ने महिलाओं के खिलाफ लिंग-आधारित चरित्र हनन और डिजिटल उत्पीड़न से बचाव के उपाय करने को कहा है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि  मीडिया की स्वतंत्रता का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए,  जिसमें तथ्यों की सटीकता, महिलाओं की गरिमा, निजता और प्रतिष्ठा का पूरा ध्यान रखा जाए.

 

नेहा सिंह राठौर की कड़ी आपत्ति

गौरतलब है कि नेहा सिंह का नाम जोड़कर गलत तरीके और एंगल से टीवी चैनल पर खबर चलाए जाने के बाद लोक गायिका ने सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति जतायी है. उन्होंने न सिर्फ टीवी चैनल से तीखे सवाल पूछे, बल्कि एक्स पर कई महिला नेताओं को टैग करके भी महिलाओं की इज्जत और मर्यादा को लेकर सवाल खड़े किए थे. सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है और कई यूज़र्स ने कहा है कि पत्रकारिता का मतलब सनसनी पैदा करना नहीं है.

 

उधर लोगों की आलोचना के बाद, समाचार नेटवर्क ने माना कि उनकी रिपोर्ट तथ्यों के हिसाब से गलत थी और इसके लिए उसने एक्स पर माफी मांगी, पर इस माफी से नेहा संतुष्ट नहीं थीं. उनका आरोप है कि एक साजिश के तहत यह कृत्य चैनल वालो ने उनके खिलाफ किया.

 

डिजिटल हेड समेत तीन टर्मिनेट

इधर, गलत व आपत्तिजनक समाचार प्रसारित करने के मामले को लेकर संबंधित मीडिया संस्थान ने भी कार्रवाई की है. आंतरिक जांच में डिजिटल हेड समेत तीन लोगों को जिम्मेदार पाया गया. जिसके बाद तीनों को टर्मिनेट (नौकरी से हटाना) कर दिया गया है. इसमें एक महिला भी शामिल है, जिसने एक्स पर पोस्ट एक फर्जी खबर को स्टोरी बनाया. जिसे शिफ्ट इंचार्ज व डिजिटल हेड की अनुमति के बाद प्रसारित किया गया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही