Search

 
 
 

झारखंड में चल रही है एनडीए और बीजेपी की लहर : हिमंता

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को निर्दलीय उम्मीदवार अमित शर्मा सहित कई लोगों ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में एनडीए और बीजेपी की लहर है. झारखंड चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी के कई नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. पार्टी में नाराजगी होती है. हम लोग सभी से बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं. इस दौरान कई सदस्य बाहर निकल गए थे. उन्हें भी दोबारा पार्टी में लाने का काम हो रहा है. अमित शर्मा और उनका परिवार झारखंड की संस्कृति की सुरक्षा के लिए लगातार काम करते हैं. अमित शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी से नामांकन वापस ले लिया है. इनके भाजपा से जुड़ने से सिंहभूम में पार्टी को बहुत ताकत मिलेगी. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-is-an-amazing-magician-his-age-increased-by-seven-years-in-5-years-shivraj-singh/">हेमंत

सोरेन हैं कमाल के जादूगर, 5 साल में बढ़ गई सात साल उम्रः शिवराज सिंह

परिवार में कभी-कभी हो जाता है मतभेद

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाता है और अपने लोग बिखर जाते हैं. कहीं ना कहीं भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े हुए सभी लोगों की पार्टी में वापसी हुई है. वर्तमान सरकार की वजह से झारखंड पर खतरा मंडरा रहा है. झारखंड को बचाने के लिए फिर से सभी भाजपा के साथ जुड़े हैं.

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

निर्दलीय प्रत्याशी अमित शर्मा, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू राव, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महेश सहित विजय नारायण, नवीन कुमार, गोल्डन पांडे, श्रवण पासवान, विभीषण गोप, नीरज कुमार ओझा, सत्य प्रकाश, बच्चन सिंह, संदेश तिवारी, हरेंद्र पांडेय सहित अन्य ने भाजपा का दामन थामा. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/the-development-of-the-state-can-be-achieved-only-by-the-formation-of-a-double-engine-government/">झारखंड

में डबल इंजन की सरकार बनने से ही राज्य का विकास संभवः मनीष जायसवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही