Search

 
 
 

रामगढ़: बड़कागांव से एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने भरा पर्चा

 
Ramgarh: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उनके भाई गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी साथ थे. नामांकन दाखिल करने के बाद सीसीएल फुटबॉल मैदान नया नगर बरकाकाना में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो उपस्थित थे. सभा का संचालन हरिरत्नम साहू व अनिल राय ने संयुक्त रूप से किया. सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी का अभिवादन किया. मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में लिपटी हुई है. हेमंत सोरेन की सरकार से आम जनता का भला कभी नही हो सकता है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए वर्तमान की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही. सभा के दौरान सैकड़ों गाड़ियां एवं उपस्थित हजारों लोगों की भीड़ ने समारोह को भाजपामय कर दिया. मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रवासी रमण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधानसभा प्रभारी किसलय तिवारी, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो, सतीश सिन्हा, राधेश्याम अग्रवाल, डॉ रेखा चौधरी, पूनम साव सहित बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-siddiquis-son-zeeshan-joins-ajit-pawar-faction-gets-ticket-from-bandra-east-seat/">बाबा

सिद्दिकी का बेटा जीशान अजीत पवार गुट में शामिल, बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही