Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्याशी सुनीता चौधरी सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंची और नामांकन किया. नामांकन में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए. मीडिया कर्मियों से बातचीत क्रम में सुनीता चौधरी ने कहा, मुझे विश्वास है कि रामगढ़ की जनता एक फिर उन्हें वोट देकर विजयी बनाने का कार्य करेगी. कहा कि मैंने हमेशा लोगों का साथ दिया है, इसलिए लोगों का समर्थन मुझे मिलेगा.
सिद्धू कान्हो मैदान में नामांकन आशीर्वाद सभा का आयोजन
इसके बाद सिद्धू कान्हो मैदान में नामांकन आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया. सभा में अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सहित चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल, सुनीता चौधरी, डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए.सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ में काफी विकास किया है. इस कारण रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में राज्य में अव्वल है. पूर्व में रामगढ़ के विधायक रहते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ को अनुमंडल से जिला बनाने का कार्य किया. दुलमी और चितरपुर को प्रखंड बनाने का कार्य किया. भाजपा के नेतृत्व में राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी
रामगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करवायी. घर घर पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाया. हर गांव में सड़क बनवायी. कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है. हेमंत सरकार ने कोई भी वादा पूरा नही किया. जिससे राज्य सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश है. इस बार के विधानसभा चुनाव में राज्य में एनडीए को बहुमत मिलेगा. भाजपा के नेतृत्व में राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी. राज्य में कोयला, लोहा, बालू और पत्थर की लूट मची है
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनायेगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में राज्य में कोयला, लोहा, बालू और पत्थर की लूट मची है. प्रश्न पत्र लीक कर नौकरी को बेचा जा रहा है. जिससे युवाओं में आक्रोश है. कहा कि इस बार राज्य में बदलाव तय है. यहां भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. राज्य की वर्तमान सरकार से लोग नाराज हैं
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार से लोग नाराज हैं. कहा कि सरकार ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था. बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था. पारिवारिक लाभ के तहत 72 हजार देने का वादा किया था पर कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया. अब जब समय खतम होने को आया तो मईयां सम्मान योजना लाया. राज्य सरकार की वादाखिलाफी से लोग नाराज हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है. कहा कि एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए रामनवमी, दुर्गा पूजा,सरस्वती पूजा, गणेश विसर्जन में डीजे पर रोक लगायी जाती है. जबकि दूसरे समुदाय के कार्यक्रम पर यह रोक नहीं लगायी जाती.
Leave a Comment