Ramgarh: एनडीए प्रत्याशी तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो का हजारीबाग नामांकन पर्चा दाखिल करने जाने के क्रम में कुजु व मांडू में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया. इसके पश्चात उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं का काफिला गाजे बाजे के साथ पदयात्रा करते हुए प्रखंड मुख्यालय के गेट पहुंचा. इस दौरान जगह-जगह पर घटक दल के समर्थकों ने तिवारी महतो को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. पदयात्रा के दौरान निर्मल महतो ने कहा कि झारखंड के जिस नेता में झारखंड की सोच नहीं है, वह नेता राज्य का भला नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि महागठबंधन 33 रुपये प्रतिदिन देने से महिलाओं को देकर सम्मान देने की बात करती है, जबकि एनडीए की सरकार ने पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को समाज में बराबरी का सम्मान देने का काम किया है. साथ ही महागठबंधन की सरकार अनुसूचित जाति और पिछड़ों वर्गों को ठगाने का काम किया है. झारखंड में सभी कोल कंपनियां कोल बैरिंग एक्ट का उल्लंघन कर रही है. उन्होंने कहा कि खनन समाप्त होने के बाद किसानों को जमीन लौटाने का प्रावधान है, पर इस नियम के साथ भी छेड़छाड़ किया गया है. इसके बाद विभिन्न वाहनों में सवार होकर प्रत्याशी और कार्यकर्ता नामांकन करने हजारीबाग के लिए रवाना हुए. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”
आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट [wpse_comments_template]
आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment