Search

झारखंड व महाराष्ट्र में बनेगी एनडीए की सरकारः चिराग पासवान

-चिराग पासवान ने जामताड़ा, झरिया, धनबाद व बेरमो विस क्षेत्र में किया रोड शो Ranchi: लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को को जामताड़ा, झरिया, धनबाद एवं बेरमो विधानसभा में रोड शो कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान चिराग ने झरिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. चिराग पासवान ने 20 नवंबर को होने वाली मतदान के दौरान लोगों से समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के 5 वर्ष में लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा है. ऐसे में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है. कहा कि इस बार झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार आयेगी. लोग देख सकते हैं कि जब डबल इंजन की सरकार होती है तो राज्यों को इसका लाभ होता है. कहा कि झारखंड व महाराष्ट्र दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार बनेगी. मालूम हो लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड दौरे पर हैं. झारखंड विधानसभा के दूसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चिराग पासवान जनसभाओं में जोर लगा रहे हैं. वही चिराग पासवान अगले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंदर प्रधान, भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय एवं अन्य पदधारियों संग विमान से झारखंड के अन्य हिस्सों पर दौरे के लिये जायेंगे. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp