Search

 
 
 

एनडीए पूरी तरह से एकजुट हैः मंत्री संतोष कुमार सुमन

 
Patna: नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसमें भाजपा नेता के शामिल नहीं होने पर एनडीए की एकजुटता पर सवाल उठा रहा है. इसी क्रम में जब मंत्री संतोष सुमन से सीएम की नाराजगी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया. सुमन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है. उन्हें मुख्यमंत्री की नाराजगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है और यह बात मीडिया के माध्यम से ही सामने आई है. पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यह आप लोगों को ही पता होगा. विपक्ष को कहने से क्या होगा. एनडीए इंटैक्ट है. हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. दो तिहाई बहुमत से सरकार भी बनेगी. मंत्री सुमन, ने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम दिल्ली में हो रहा था. इसलिए भाजपा के नेताओं का यात्रा में हिस्सा नहीं लेना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने इसे बेकार की चर्चा करार दिया और कहा कि यह राजनीति से प्रेरित सवाल हैं. वहीं विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर उठाए जा रहे सवालों पर सुमन ने कहा कि विपक्ष को कहने दीजिए. उनको पता चल जाएगा जब चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा. 2025 चुनाव के बाद इन लोगों को पता चल जाएगा कि किसकी अंतिम यात्रा होगी. 2025 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री सुमन ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी लोग इस बात पर सहमत हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-11-people-who-made-fake-ids-and-documents-of-bangladeshi-intruders/">दिल्ली

पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही