Search

 
 
 

मनोहरपुर व डुमरी में एनडीए की बैठक, सुदेश महतो ने कहा, सत्ता परिवर्तन राज्यवासियों की  मांग

 
यशोदा देवी ने कहा, जनता का विश्वास के साथ है    Ranchi : एनडीए के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक डुमरी और मनोहरपुर  में रविवार को हुई. डुमरी की बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की आवश्यकता को पूरा करना और राज्य को विकास की पटरी पर ले जाने का होता है. कहा कि वर्तमान सरकार ने झारखंड को विकास के सभी मानकों पर पिछड़ा बना दिया है. इनके पास विकास को लेकर न कोई प्लान है और न ही कोई इच्छाशक्ति.  इनके कार्यकाल में केवल अपराध और भ्रष्टाचार ही बढ़ा है. जनता इनसे त्रस्त है, पांच वर्षों के कुशासन से मुक्ति के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है.

युवा पीढ़ी दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैं

मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक में  सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की. कहा कि जेमएएम-कांग्रेस की मंशा विकास की नहीं,  सिर्फ राज्य को लूटने की रही है. नौकरी नहीं मिलने की वजह से युवा पीढ़ी दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैं, नौकरियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने में विफल सरकार ने युवाओं पर लाठियां बरसाई हैं, सबका का हिसाब सरकार को देना होगा.  सत्ता परिवर्तन राज्यवासियों की सबसे बड़ी मांग है डुमरी विधानसभा की उम्मीदवार यशोदा देवी ने कहा कि डुमरी अब बलदाव चाहता है, जेएमएम ने डुमरी के विकास को रोक दिया है. जनता का विश्वास एनडीए के साथ है. हम अपनी मेहनत से बदलाव लायेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे. क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है और रहेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही