NewDelhi : दिल्ली में कल रविवार शाम NDA सांसदों की बैठक होने जा रही है. संसद के मानसून सत्र और राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व इस मीटिंग को महत्वपूर्ण करार दिया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार बैठक में एनडीए नेता अपनी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन करेंगे. जान लें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में लोकसभा और राज्यसभा के एनडीए सांसद चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे. खबर है कि वोटिंग प्रक्रिया की मॉक ड्रिल भी जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल होंगे. मीटिंग के बाद का डिनर भी होगा. इसे भी पढ़ें- विदेशी">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-reversed-again-decreased-by-5-008-billion-fca-reduced-to-524-745-billion/">विदेशी
मुद्रा भंडार में फिर उलटफेर, 5.008 अरब डॉलर घटा, 524.745 अरब डॉलर रह गयी एफसीए
क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई रवाना, झारखंड में पत्रकार रह चुके फिल्म निर्माता अविनाश दास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
मुद्रा भंडार में फिर उलटफेर, 5.008 अरब डॉलर घटा, 524.745 अरब डॉलर रह गयी एफसीए
भाजपा सांसद दिल्ली बुलाये गये
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 16 जुलाई को दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है, खबर है कि इस दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी सांसदों के साथ रात्रि भोज पर चर्चा करेंगे. 18 जुलाई से संसद सत्र शुरू हो रहा है और उसी दिन राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी. इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद">https://lagatar.in/jharkhand-ahmedabad-crime-branch-team-leaves-for-mumbai-the-sword-of-arrest-hangs-on-filmmaker-avinash-das-who-was-a-journalist-in-jharkhand/">अहमदाबादक्राइम ब्रांच की टीम मुंबई रवाना, झारखंड में पत्रकार रह चुके फिल्म निर्माता अविनाश दास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Leave a Comment