Search

 
 
 

एनडीए संसदीय दल की बैठक आज, मोदी को नेता चुना जायेगा...राष्ट्रपति को सांसदों की सूची सौंपी जायेगी

 
New Delhi :  नरेंद्र मोदी को नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों की आज शुक्रवार को बैठक होगी. इसके साथ ही मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा. शपथ ग्रहण समरोह रविवार को हो सकता है.                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें गठबंधन के कुछ सदस्यों ने बताया कि मोदी के राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सप्ताहांत में, संभवत: रविवार को शपथ ले सकते हैं.

राजग के पास 293 सांसद हैं

राजग के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गठबंधन सहयोगियों के साथ सरकार गठन के प्रयासों को गति देने के लिए लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही