NewDelhi : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज 24 जून को नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे. इससे पहले संसद भवन पहुंचने पर यहां भाजपा सांसदों ने उनका स्वागत किया. द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में महात्मा गांधी, अंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की. द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी की
#WATCH NDA’s Presidential candidate Droupadi Murmu files her nomination today in the presence of PM Modi, Union cabinet ministers & CMs of BJP & NDA-ruled states pic.twitter.com/ennt3naoCB
— ANI (@ANI) June 24, 2022
#WATCH | NDA’s candidate for Presidential election Droupadi Murmu arrives at Parliament for filing her nomination pic.twitter.com/t7gwk0fnwL
— ANI (@ANI) June 24, 2022
चार सेट में नामांकन दाखिल किया द्रौपदी मुर्मू ने
द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का नामांकन दाखिल किया. पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक हैं. इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में 60 प्रस्तावक और 60 अनुमोदक के नाम हैं. इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं.
दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक बने
दूसरे सेट में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रस्तावकबने. इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम हैं और 60 अनुमोदक हैं. इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी एनडीए के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं. तीसरा सेट हिमाचल और हरियाणा के विधायकों का है. वे ही प्रस्तावक और अनुमोदक हैं. चौथा सेट गुजरात के विधायकों का है. वे ही प्रस्तावक है और अनुमोदक हैं. बीजू जनता दल और वाईएसआर ने भी सेटों पर हस्ताक्षर किये हैं.
ओडिशा की रहने वाली हैं मुर्मू,झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं हैं
द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं. 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया था. मुर्मू 2013 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सदस्य रहीं. 10 अप्रैल 2015 तक उन्होंने यह पद संभाला था.
वह 2013 में ओडिशा के मयूरभंज की जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी. वह 2010 में भी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं.18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंची थीं. दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
नवीन पटनायक-जगन मोहन ने किया है समर्थन देने का वादा
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने समर्थन करने का ऐलान किया है. उधर, एनडीएम में बीजेपी के सहयोगी नीतीश कुमार ने भी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया है.