Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विधायक और सांसदों के साथ कर रहीं बैठक, हजारीबाग, गोड्डा और चतरा सांसद नहीं पहुंचे

Ranchi : झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची चुकी हैं. द्रौपदी मुर्मू रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में बैठक कर रही हैं. जिसमें बीजेपी और आजसू के सांसद और विधायक मौजूद हैं. खबर लिखें जाने तक हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और चतरा के सांसद सुनील सिंह बैठक में नहीं पहुंचे थे.
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया हैं.18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है. जिसमें विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया हैं. द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं थी, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही