Search

 
 
 

चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा : हिमंता बिस्वा सरमा

 
Ranchi: झारखंड प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा. लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जाएगा. वे शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/why-did-congress-remove-the-tribal-religion-code-champai/">कांग्रेस

ने आदिवासी धर्म कोड को क्यों हटायाः चंपाई

झारखंड में बनानी है बेहतर सरकारः बाबूलाल

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल ही झारखंड विधानसभा में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी दल मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ते हैं. यह भी तय हुआ है कि हम झारखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हर एक विधानसभा सीट को जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे. पिछले 5 वर्षों से वर्तमान सरकार ने झारखंड के लोगों को धोखा दिया है. लूटा है. इससे झारखंड के लोगों को मुक्ति दिलानी है. झारखंड में बेहतर सरकार बनानी है. झारखंड के मजबूत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भी मजबूत होगा.

एक दशक बाद झारखंड में चुनाव लड़ रही लोजपा

लोजपा के झारखंड प्रभारी सह सांसद अरूण भारती ने कहा कि एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश था कि झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ना है. उन्होंने कहा कि बिहार जैसा प्रदर्शनी झारखंड में दोहराएंगे. सीटों से अधिक हमें फर्क नहीं पड़ेगा. गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा. हम लोगों ने गठबंधन तय कर लिया है. पार्टी चतरा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-names-of-66-candidates-released-in-bjps-first-list-many-names-including-babulal-sita-soren-champai-and-babulal-soren/">BREAKING

: भाजपा की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों का नाम जारी,बाबूलाल,सीता सोरेन,चंपाई व बाबूलाल सोरेन समेत कई नाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही