Search

 
 
 

एनडीए एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव- बाबूलाल

 
प्रदेश,लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बनेगी समन्वय समिति देर शाम डेढ़ घंटे तक चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन Ranchi: गुरुवार को देर शाम हुई एनडीए की बैठक चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के डिबडीह आवास पर रात्रि आठ बजे से शुरू हुई बैठक रात्रि के 9- 45 बजे तक चली. बैठक में आजसू, लोजपा और जदयू के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे.

राज्य स्तर पर बनेगी समन्वय समिति

बाबूलाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि  प्रदेश स्तर पर सभी दलों से दो दो प्रतिनिधियों को मिलाकर राज्य स्तर पर समन्वय समिति बनेगी. इसी तर्ज पर लोकसभा एवम विधानसभा  स्तर पर भी समिति बनेगी. पूरे देश में जनता फिर एकबार मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है. जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सभी 14लोकसभा सीट एनडीए जीतेगा.

चार जून को 400 पार का संकल्प भी पूरा होगा

बाबूलाल ने कहा कि 4 जून को 400 पार का संकल्प पूरा होगा. फिर एक बार मोदी सरकार  के साथ 400 पार का पूरा करेंगे संकल्प बैठक में बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,सांसद प्रदीप वर्मा,जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, आजसू  के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, लोजपा के वीरेंद्र प्रधान और राजकुमार राज उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही