Search

 
 
 

झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए की होगी जीत : मनीष जायसवाल

 
केरेडारी और बड़का गांव में मनीष जायसवाल का भव्य स्वागत Keredari: हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी मनीष जायसवाल शनिवार को सिमरिया के मुरवे स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान केरेडारी में भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने इनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पैदल चले हुए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाकर हौसला अफजाई की. वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह से नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मनीष जायसवाल जिंदाबाद के नारे लगाये. इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी व एनडीए गठबंधन 400 पार सीटें जीतेगा. वहीं झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें भाजपा व एनडीए गठबंधन के खाते में आएंगी. कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में विकास के कई काम हुए हैं और भारत की विदेश नीति कई मायनो में बेहतर हुई है. मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, उपेंद्र सिंह, बद्रीनारायण सिंह, जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील राज सिंह, प्रीतम साहू, राजू साव, तीरथ साव, बसंत यादव, अमित प्रसाद गुप्ता, नारायण यादव, नरेश महतो, अशेश्वर यादव, बालगोविंद सोनी, कुंवर साव, टिकेश्वर साव, भुवनेश्वर साव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-एक्वा">https://lagatar.in/special-program-on-mothers-day-in-aqua-world-nupur-won-the-title-of-best-mother/">एक्वा

वर्ल्ड में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम : नूपुर ने जीता बेस्ट मदर का खिताब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही