Search

 
 
 

2024 में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर NDA की होगी जीत- चिराग पासवान

 
Patna: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपनी ‘चिंताओं’ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद एनडीए में शामिल हुई है. उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए बिहार में सभी 40 सीटें जीतेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ अपनी बातचीत का ब्योरा साझा करने से इनकार करते हुए पासवान ने कहा कि उन्होंने उनकी चिंताओं का सकारात्मक समाधान किया है. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी. वर्तमान में उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इस संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं.
पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा नीत राजग के हिस्से के रूप में लड़ेगी. चिराग के पिता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में अविभाजित लोजपा ने 2019 में छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीट के बंटवारे के तहत उसे राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी. युवा नेता चिराग चाहते हैं कि उनकी पार्टी में विभाजन के बावजूद भाजपा, उसी व्यवस्था पर कायम रहे. लोजपा में विभाजन के बाद बने दूसरे गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हैं, जो केंद्र के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं.
इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-should-soon-arrest-the-criminals-involved-in-rape-and-murder-giluwa/">किरीबुरू

: दुष्कर्म व हत्या की घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें – गिलुवा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही