- जनता से रहे दूर तो अब कार्यक्रम में भी सांसद चंद्रपकाश चौधरी को नहीं पहचान रहे लोग
- ढुल्लू महतो कर रहे खुद के लिए मेहनत, मोदी मैजिक और भाजपा कार्यकर्ताओं के भरोसे ही सीपी चौधरी का चुनाव
Ram Kumar Pandey Katras (Dhanbad) : 2019 में गिरिडीह लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच से नदारद रहने वाले गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को पुनः एनडीए ने गिरीडीह से उम्मीदवार बना कर चुनाव मैदान में उतारा है. अक्सर जनता के बीच से गायब रहने वाले सांसद और एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी घोषित होते ही अचानक इलाके में सक्रिय हो गए हैं. होली में तो एक फोन कॉल पर ही वे जगह-जगह होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंच रहे थे. जबकि चार वर्ष की होली में सांसद जनता के बीच कहीं नहीं दिखे. चंद्र प्रकाश चौधरी को जनता ने बड़े उम्मीद से पहली बार में ही छह लाख से भी अधिक मत देकर सांसद चुनकर पांच साल काम करने का मौका दिया था. बावजूद पांच वर्षों में सांसद ना तो इलाके में कोई विशेष काम कर अपनी पकड़ बना सके और ना ही अपनी पार्टी आजसू को मजबूत कर कार्यकर्ता जोड़ सके. पूरे पांच वर्षों में गिरिडीह के इलाकों में उनके नेतृत्व में इक्का दुक्का आयोजन को छोड़ दें तो आजसू का एक भी सभा या कार्यक्रम नहीं हो सका और ना ही किसी आंदोलन में उनका खास योगदान रहा. उनके क्रियाकलापों से यहां तक के बीते पांच वर्षों में बीच-बीच में सांसद के लापता होने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होता रहा. फिलहाल लगभग सभी जगह उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है. सियासी विरोधी, आम जनता के अलावा उनके अपने भी खास नाराज चल रहे हैं. प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से विरोध भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. वर्तमान समय में चौधरी इलाके में चल रहे पूजा, यज्ञ, भोज, शादी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कर जनता का पुनः आशीर्वाद लेने में जुटे हैं. विडंबना है कि पूजा यज्ञ भोज शादी समारोह में सांसद के पहुंचने पर क्षेत्र के लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि वे अपनी बदौलत एक भी कार्यक्रम इलाके में नहीं करवा पा रहे हैं. अगर कार्यक्रम भी होता है तो भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर. पिछले बार के चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने खुलकर कप्तानी की थी. ना केवल बाघमारा बल्कि टुंडी सहित अन्य इलाकों की कमान भी विधायक ने संभाली थी. बाघमारा टुंडी के कोन-कोने में चंद्र प्रकाश चौधरी का कार्यक्रम विधायक के नेतृत्व में किया गया था. परिणाम रहा कि बाघमारा टुंडी से चंद्र प्रकाश चौधरी को भारी मत प्राप्त हुये थे, लेकिन इस बार विधायक ढुल्लू खुद धनबाद लोकसभा से किस्मत आजमा रहे हैं. बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि मोदी मैजिक व भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव जीतने वाले सांसद पुनः बाजी मारते हैं या फिर जनता से दूरी उन्हें जीत से दूर कर देगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/20-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सांसद का पता बताने वाले को ताली बजाकर शाबाशी
चुनाव जीतने के बाद सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जब क्षेत्र से मुंह मोड़ लिया और लगातार जनता की नजरों से ओझल रहने लगे तो गिरिडीह की जनता ने अपने सांसद के लापता होने की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया में डाल दी. एक पुराने वायरल तस्वीर में स्पष्ट रूप से खोरठा में लिखा है कि... गिरिडीह लोकसभा कर भाई बहिन सब कही कोई देखे हि तो जरूर बतये बहुत मुश्किल से भाजपा और हमारे माननीय विधायक ढुल्लू महतो के सहयोग से जीते थे. पता नहीं किधर गुस्सा कर भाग गये. अंत में लिखा है पता बताने वाले को ताली बजाकर शाबाशी दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : विनोद">https://lagatar.in/vinod-singh-is-not-a-candidate-of-india-alliance-from-koderma-lok-sabha-nizamuddin-ansari/">विनोद
सिंह कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नहीं : निजामुद्दीन अंसारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment