Search

 
 
 

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

 
Ranchi: झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं. वे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया. वहीं बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज से गीत और नृत्य से उनका स्वागत किया गया. द्रौपदी का काफिला एयरपोर्ट से सीधे होटल बीएनआर चाणक्य के लिए निकला, जहां एनडीए की ओर से बुलाई गई सांसदों और विधायकों की बैठक में शामिल हो रही हैं. बैठक को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू सांसदों-विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी. बैठक के बाद शाम 4.30 बजे द्रौपदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/hotal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/central-governments-agneepath-scheme-at-the-door-of-the-supreme-court-scs-direction-list-the-matter-hearing-next-week/">केंद्र

सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर, SC का निर्देश, मामला सूचीबद्ध करें, अगले सप्ताह सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही