Search

 
 
 

NDRF की टीम ने घटना के दूसरे दिन जुमार नदी में डूबे जत्रु मुंडा का शव निकाला

 
Ranchi : NDRF की टीम ने घटना के दूसरे दिन सोमवार को कांके थाना क्षेत्र में जुमार नदी में नहाने के दौरान डूबे नगड़ी निवासी 65 वर्षीय जत्रु मुंडा का शव निकाला. कांके थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. कांके थाना प्रभारी बृजकुमार ने बताया कि नगडी निवासी जत्रु मुंडा प्रतिदिन जुमार नदी में नहाने के लिए जाता था. रविवार सुबह लगभग 110 बजे वह अचानक नदी की गहराई में चला गया और डूब गया. ग्रामीणों और एनडीआरएफ टीम की मदद से रविवार को देर शाम तक नदी में खोजबीन की गयी. पर पता नहीं चल पाया. घटना के दूसरे दिन सोमवार को काफी खोजबीन के पश्चात नदी में उसका शव मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. इसके बाद परिजनों को शर सौंप दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/for-the-success-of-bharat-jodo-yatra-jharkhand-congress-appointed-in-charges-in-all-the-five-divisions/">भारत

जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए झारखंड कांग्रेस ने पांचों प्रमंडल में नियुक्त किये प्रभारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही