Search

 
 
 

रांची: पंडरा में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत, आरोपी अरेस्ट

राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र  स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास आज सोमवार को बाइक सवार अपराधी भार्गव सिंह नामक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर फरार हो गये.
 

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र  स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास आज मंगलवार सुबह बाइक सवार अपराधी भार्गव सिंह नाम के जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर फरार हो गये. भार्गव सिंह इस गोलीबारी  की घटना में घायल हो गये थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया थे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था. युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है.  

 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है. विजय टेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. भार्गव सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी कि विजय टेटे के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा था. विजय टेटे ने कुछ दिन पहले रातू स्थित एक जमीन को लेकर भार्गव सिंह को फोन कर धमकी दी थी, विजय टेटे मूल रूप से कांके, गांधीनगर का रहने वाला है. 

 

इससे पूर्व  गोलाबारी की घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. बताया जाता है कि भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गये थे. उसी समय घात लगाये अपराधियों ने पीछे से गोली चलाई और वहां से फरार हो गये. बताया जाता है कि तीन अपराधियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस ने घायल  भार्गव सिंह से पूछताछ की थी. उसके बाद विजय टेटे को गिरफ्तार किया था.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही