Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में लगभग आधे ग्रामीण OBC, सात राज्‍यों के ग्रामीण क्षेत्रों में ओबीसी परिवार सबसे अधिक : सर्वे

Advertisement
Advertisement
NewDelhi  :  देश के 17.24 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से 44.4 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं. देश में सात राज्‍यों तमिलनाडु,  बिहार,  तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में ओबीसी परिवारों की संख्‍या सबसे अधिक है. यह भी जान लें कि  543 लोकसभा सीटों में से 235 सीटों का रास्‍ता, इन्‍हीं ग्रामीणों के वोटबैंक से होकर गुजरता है. जाति जनगणना की मांग के बीच यह आंकड़ें फिर चर्चा में हैं.

यह सर्वे इसी माह की शुरुआत में सामने आया है

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह डेटा ग्रामीण भारत के कृषि परिवारों और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है. इस सर्वे का आकलन  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने किया है. बता दें कि यह सर्वे इसी माह की शुरुआत में सामने आया है. यह डेटा कृषि वर्ष 2018-19 का है. भारत में कृषि वर्ष जुलाई से जून तक माना जाता है. इसे भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambanis-net-worth-increased-exponentially-assets-increased-by-13-crores-every-minute/">मुकेश

अंबानी के नेटवर्थ में बेतहाशा वृद्धि, हर मिनट 13 करोड़ बढ़ी संपत्ति

सबसे अधिक ग्रामीण ओबीसी तमिलनाडु में  हैं

आंकड़ों पर नजर डालें तो अनुमानित 17.24 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से 44.4 % ओबीसी थे. इसके बाद 21.6% अनुसूचित जाति (एससी); 12.3% अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 21.7 फीसदी अन्य जाति के थे. कुल ग्रामीण परिवारों में से 9.3 करोड़ या 54% कृषि परिवार हैं. इस क्रम में सबसे अधिक ग्रामीण ओबीसी तमिलनाडु में (67.7%) और सबसे कम नागालैंड (0.2%) में हैं. तमिलनाडु के अलावा, छह राज्यों- बिहार (58.1%), तेलंगाना (57.4%), उत्तर प्रदेश (56.3%), केरल (55.2%), कर्नाटक (51.6%), छत्तीसगढ़ (51.4%) में आधे से अधिक ग्रामीण ओबीसी परिवार से हैं. यह राज्य राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 543 सदस्यीय लोकसभा सीटों में से इनके 235 सदस्य हैं. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-29-september-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।29 सितंबर।तीन की हत्या।2240 मीटर लंबा होगा कांटाटोली फ्लाइओवर।जगुआर के डिप्टी कमांडेंट शहीद।बीजेपी नेता हत्याकांड का खुलासा।प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर घुमाया।कई खबरें और वीडियो

9.3 करोड़ कृषि परिवारों में से 45.8% ओबीसी हैं

इसके अलावा, चार राज्यों- राजस्थान (46.8%), आंध्र प्रदेश (45.8%), गुजरात (45.4%) और सिक्किम (45%) में ग्रामीण ओबीसी परिवारों की हिस्सेदारी 44.4% है. कुल मिलाकर, 17 राज्यों- मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में ग्रामीणों में ओबीसी परिवारों की हिस्‍सेदारी कम है. सर्वे के अनुसार 9.3 करोड़ कृषि परिवारों में से 45.8% ओबीसी हैं, 15.9% अनुसूचित जाति (एससी), 14.2% अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 24.1% अन्‍य जाति के ग्रामीण शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही