Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में बेहतर करने की जरूरत : हेमंत सोरेन,  डॉक्टर दंपती सहित 5 की मौत, ₹1 स्कीम फेल, विष्णु अग्रवाल को ईडी ने दागे सवाल समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : मुझे डॉक्टर की तरह तो अनुभव नहीं है लेकिन मरीजों के साथ रहने का अनुभव जरूर है. राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी और बेहतर करने की जरूरत है. झारखंड में पहली नेशनल नेफ्रो क्रिटिकल केयर कांफ्रेंस का आयोजन राज्य के लिए खुशी की बात है. उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने नेशनल नेफ्रो क्रिटिकल केयर की दो दिवसीय कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में कही. धनबाद के बैंक मोड़ पुराना बाजार स्थित शहर के मशहूर आर.सी. हाजरा मेमोरियल अस्पताल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई. आगजनी में डॉ. विकास हाजरा व उनकी पत्नी डॉ. प्रेमा हाजरा सहित पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे. रात के 2:20 बजे आग की लपटों ने पूरे हॉस्पिटल को चपेट में ले लिया. डॉ. दंपती के साथ उनका भांजा, दाई तारा देवी, गांव से आए पंडित जी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी रांची को एजुकेशन हब बनाने का सपना फिलहाल पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है. दुनिया के टॉप-500 शिक्षण संस्थान एक रुपये टोकन मनी पर भी शिक्षण संस्थान के लिये जमीन लेने को तैयार नहीं हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय सेना की जमीन बेचने के मामले में शनिवार को व्यवसायी विष्णु अग्रवाल और दो वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों से पूछताछ की. रांची में भारतीय सेना के स्वामित्व वाली या उसके नियंत्रण वाली भूमि के बड़े टुकड़ों की खरीद-बिक्री के संबंध में यह पूछताछ हुई. रांची भारतीय सेना के महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है. इसके अलावा कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-22.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/2-17.jpeg"

alt="" width="1600" height="1437" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/3-21.jpeg"

alt="" width="1579" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-22.jpeg"

alt="" width="1354" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/5-21.jpeg"

alt="" width="1600" height="839" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/6-20.jpeg"

alt="" width="1560" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/8-21.jpeg"

alt="" width="1600" height="1265" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही