Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हक-अध‍िकार के ल‍िए एकजुट होकर लड़ने की जरुरत : रमेंद्र कुमार

Ramgarh : एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार के सम्मान में मंगलवार को उरीमारी चेकपोस्ट स्थित यूसीडब्ल्यू कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया व संचालन विनोद मिश्रा ने की. कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न प्रक्षेत्रों से आये यूनियन पदाधिकारियों ने एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया. मौके पर रमेंद्र कुमार ने कहा क‍ि वर्तमान की केंद्र सरकार श्रम कानूनों में लगातार संसोधन कर मजदूरों का हक-अधिकार छीन रही है. पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है. इनसभी मुद्दों को ले एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी. स्वागत समारोह के बाद एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार का 82वां जन्मदिन भी यूनियन नेताओं ने धूमधाम से मनाया. इस दौरान केक काटी गई. साथ ही लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/common-people-will-be-able-to-give-suggestions-till-january-20-for-how-the-budget-2023-24-should-be-portal-and-mobile-app-launched/">बजट

2023-24 कैसा हो, इसके लिए 20 जनवरी तक सुझाव दे सकेंगे आम लोग, पोर्टल और मोबाइल ऐप लांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही