Search

 
 
 

सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की जरूरत : चंद्रप्रकाश चौधरी

 
Ramgarh:  चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मायल के चिलमटुंगरी में शुक्रवार को सरहुल पूजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद थे. वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, कुंदरूकलां मुखिया किशुनराम मुंडा मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रकृति की उपासना का पर्व है सरहुल. कहा कि सरहुल हमारी रगों में रची बसी सांस्कृतिक धरोहर है. जिसे हम सब को मिलकर सहेजने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरहुल जैसा पर्व हमें प्रकृति से प्रेम का अनूठा संदेश देता है. आगे कहा कि ऐसे आयोजनों के लिए समिति के लोग धन्यवाद के पात्र हैं. इससे हम सब को सरहुल और प्रकृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का अवसर प्राप्त होगा. इससे पूर्व पहान सीमत राम मुर्मू व लक्ष्मण हांसदा द्वारा आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया. साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य लोग मांदर की थाप पर जमकर झूमे. मौके पर ग्राम प्रधान सुखलाल मुर्मू, बिहारी मरांडी, रूपलाल मुर्मू, बाशुदेव हेम्ब्रोम, रोगन मरांडी, जोराकाठ के ग्राम प्रधान शनिवार मांझी, बालकुमार हेम्ब्रोम, बिनोद मरांडी, महिलाल मरांडी, रामकुमार हेम्ब्रोम, मुकेश मुर्मू, बाबूदास सोरेन, कालाचंद सोरेन, कृष्णा सोरेन, रोहनलाल किस्कू, राजेन्द्र मुर्मू, अनुज मुर्मू, प्रदीप किस्कू सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-sp-inspected-the-booths-gave-instructions-to-improve-the-facilities-3-news-including/">साहिबगंज

: डीसी, एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही