Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा पीढ़ी को नशा से बचाने की जरूरत : शंकर प्रसाद कुशवाहा

Garhwa :  नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में 60 युवाओं को स्थानीय विषय आधारित कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया गया. केडी स्पोकेन कोचिंग सेंटर में जल संकट, बालिका शिक्षा, कृषि, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति सामाजिक रूढियां विषय पर प्रशिक्षण हुआ. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जायंट्स ग्रुप रंका प्रखण्ड अध्यक्ष किशोर कुमार, राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय रंका एसएमसी अध्यक्ष उत्तम पांडेय, एवम प्रशिक्षक आर्यभट्ट विज्ञान क्लब रंका समन्वयक आलोक कुमार चौधरी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रंका प्रखण्ड समन्वयक रशीदा खातून, समाज सेवी अमरेन्द्र कुमार ने स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर माल्यार्पण कर किया. इसे भी पढ़ें:हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-cabinet-meeting-on-wednesday/">हेमंत

सोरेन कैबिनेट की बैठक बुधवार को
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/nnnn-5.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नशा की वजह से ज्यादातर सड़क हादसे

मौके पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में नशा की लत काफी तेजी से बढ़ रही है. इससे आए दिन पिता-पुत्र पति-पत्नी एवं अपने रिश्तेदारों के साथ मारपीट होती है. समाज के छोटे-छोटे बच्चों में भी नशा का लत देखने को मिल रहा है. यह काफी दुख की बात है. समाज के लोगों को चाहिए कि नशा से बिल्कुल मुक्त हो जाए. आए दिन रोड एक्सीडेंट एवं अन्य तरह की घटनाएं नशे की हालत में होती है. वहीं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त आलोक कुमार चौधरी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बालिका शिक्षा पलायन विषय पर कहा कि बेहतर शिक्षा एवं बेहतर अवसर के लिए बालिकाओं को भी बाहर पढ़ने जाने देना चाहिए. आधुनिक तकनीक द्वारा किस तरह किसान के आय को दुगुना किया जा सकता है, उसपर भी प्रकाश डाला. वहीं समाज सेवी अमरेन्द्र कुमार ने समाजिक रूढियाँ दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह पर जोर दिया. कार्यशाला की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र रंका प्रखण्ड एनवाईवी मोहित चौधरी ने किया. इसे भी पढ़ें:ग्रामीण">https://lagatar.in/ed-raids-on-whereabouts-rural-works-development-department-engineer-rampukar-ram/">ग्रामीण

कार्य विकास विभाग के इंजीनियर रामपुकार राम के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही