Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पावरकट की समस्या का समाधान जरूरी, सीएम लें संज्ञान : चैंबर

Ranchi: पावरकट के मुद्दे पर शुक्रवार चैंबर भवन में एक बैठक की गई. गर्मी बढ़ते ही राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में जारी पावरकट की समस्या से हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है. बैठक में कहा गया कि हर एक नियमित अंतराल पर पावरकट होने के कारण सामान्य नागरिक से लेकर औद्योगिक इकाईयों का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है, जिसपर सरकार को शीघ्र संज्ञान लेने की आवश्यकता है. सदस्यों ने इस बात पर चिंता जताई कि आखिर क्यों जेबीवीएनएल के अधिकारियों को किसी वर्ष पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें किस समय में कितनी बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है. क्यों इसकी प्लानिंग नहीं की जाती है. चैबर महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन ने कहा कि तमाम घोषणाओं और दावों के बाद भी बिजली की अन उपलब्धता व्यापार को चौपट करने के लिए काफी है. राज्य में बिजली वितरण की व्यवस्था तो खराब है ही, संचरण व्यवस्था भी ठीक नहीं है. चिंतनीय है कि क्वालिटी और क्वांटिटी बिजली मुहैया कराने के बजाय विद्युत नियामक आयोग द्वारा भी प्रत्येक वर्ष केवल टैरिफ बढोत्तरी पर ही विचार किया जाता है. पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण जेनरेटर से इकाईयों का संचालन करना पड़ रहा है. जबकि जेनरेटर के भरोसे औद्योगिक इकाईयों का संचालन संभव नहीं है, क्योंकि जेनरेटर से बिजली उत्पादन करने पर चार गुणा कॉस्टिंग बढ़ जाती है. बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, श्रम एवं मापतौल उप समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, संजय टांटिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING

: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही