Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के रेलवे उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में हुई. हावड़ा मुंबई दुरंतो और हावड़ा पूणे दुरंतो का ठहराव राउरकेला में करने की आवश्यकता बताते हुए कहा गया कि रेल मंत्रालय को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. रेलवे उप समिति के चेयरमेन संजय अखौरी ने कहा कि दोनों ही दुरंतो ट्रेन समय-समय पर कम यात्री भार से परिचालित हो रही हैं. इनका ठहराव राउरकेला में होने से भारतीय रेल की आय में वृद्धि संभव है. इन ट्रेनों का ठहराव राउरकेला में होने से झारखण्ड के साथ ही ओडिसा के यात्रियों को भी इन ट्रेनों से मुंबई और पूणे आवागमन करने में सुविधा होगी. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि पूर्व में इन ट्रेनों का ठहराव केवल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में था. कुछ दिन पूर्व इसका ठहराव रायपुर में भी किया गया है. इस ट्रेन का ठहराव राउरकेला में होने से झारखण्ड और ओडिसा की बडी आबादी को लाभ मिलेगा. इस संबंध में चैंबर ने रेल मंत्रालय और महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे को पत्राचार भी किया है. अनंतपुर के एप्रोच रोड के निर्माण कार्य में विलंब होने पर चिंता जताते हुए सदस्यों ने कहा कि काम में तेजी लाना जरूरी है. सदस्यों ने रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर कुलियों की कमियों से हो रही समस्या पर भी चर्चा की, आग्रह किया कि रांची रेलमंडल को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. मौके पर चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, चैंबर के डीआरयूसीसी प्रतिनिधि एवं रेलवे उप समिति के चेयरमेन संजय अखौरी, सदस्य अरूण जोशी, महेंद्र जैन, रमेश साहू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:
भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की [wpse_comments_template]
भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की [wpse_comments_template]
Leave a Comment