Search

आज वोट की चोट देने की जरूरत : अब्दुल बारी सिद्दीकी

पलामू में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे इंडिया गठबंधन के नेता मेदिनीनगर : लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी ममता भुईयां के नॉमिनेशन के मौके पर हाउसिंग कॉलोनी मैदान में सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव व संचालन जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने किया. मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आज वोट की चोट देने की जरूरत है. देश के संविधान में सभी लोगों को समान अधिकार मिला है अपने अधिकार को खोने नहीं देना है. भाजपा सरकार 10 सालों में कोई विकास कार्य नहीं किया है सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम किया है. यही कारण है कि बिहार में पहले चरण के हुए मतदान में औरंगाबाद, नवादा जमुई एवं गया में भाजपा हार रही है. इसी तरह अन्य जगह भी हारेगी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sp-gave-many-instructions-to-police-officers-in-crime-seminar/">हजारीबाग

: अपराध गोष्ठी में एसपी ने थानेदारों को दिये कई निर्देश

भाजपा केवल वादे करती है, उसे पूरा नहीं करती : सत्यानंद भोक्ता

झारखंड मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार 10 सालों से सरकार में है. भाजपा सरकार सिर्फ वादा करने जानती है पर उसे पूरा नहीं करती. उसने वादा किया था कि सभी बेरोजगारों को रोजगार देंगे, किसानों को राहत देंगे, आदर्श गांव बनाने की घोषणा किया गया पर आज तक घोषित आदर्श गांव को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं मिला. उन्होंने जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया इसलिए वोट के समय उन्हें घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं. ऐसे लोगों को अब सबक सिखाने की जरूरत नहीं है. अगर विकास करना है तो गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां को वोट देकर जितना होगा. बिहार विधानसभा सदस्य भाई वीरेंद्र यादव ने कहा कि बिहार आंदोलन की धरती है बिहार जब भी अंगराई लेता है तो परिवर्तन होता है इस बार भी बिहार अंगड़ाई ले चुकी है इसलिए भाजपा सरकार को हारने के लिए गठबंधन प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि जो संविधान में हम सभी को अधिकार मिला है उसे बचाने के लिए जागरूक होकर भाजपा सरकार को हराना होगा. भाजपा सरकार में आएगी तो संविधान में परिवर्तन कर गरीब दलित किसान मजदूर के हक छीन लेगी. गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है कुछ लोग इस पर्व मानते हैं पर यह पर्व नहीं बल्कि लोकतंत्र के मजबूत करने का समय है. मौके पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां राजद के ज्ञानचंद पांडे,तारकेश्वर आजाद, केदार यादव, प्रमोद यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, मणिकांत सिंह जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंहा सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/government-told-the-high-court-all-facilities-have-been-provided-in-deoghar-aiims/">सरकार

ने हाइकोर्ट को बताया- देवघर एम्स में मुहैया करा दी गई है सभी सुविधाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp