Search

 
 
 

नीलू लकड़ा हत्याकांड  : जेल में बंद शशि महतो साक्ष्य के अभाव में बरी

 
  Ranchi :  नीलू लकड़ा हत्याकांड में रांची सिविल कोर्ट ने शशि महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. नीलू लकड़ा की हत्या वर्ष 2021 में रांची के नामकुम इलाके में गोली मारकर की गयी थी.जिसके बाद नीलू के भाई छोटू लकड़ा ने नामकुम थाना में कांड संख्या 124/2021 दर्ज करवाई थी. इस मामले का ट्रायल रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त (20) अरविन्द कुमार के कोर्ट में चला.

सूचक के आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह कोर्ट के समक्ष पेश हुए 

आरोपी शशि महतो की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की. पुलिस ने  सूचक छोटू लड़का के आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किये थे लेकिन सभी गवाह और पुलिस द्वारा पेश किये गये साक्ष्य यह साबित करने के नाकाम रहे कि नीलू लकड़ा की हत्या शशि ने करवाई थी. केस दर्ज होने के बाद से शशि महतो जेल में बंद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही