Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीमडीह: पारिवारिक विवाद में महिला ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन से कटकर कर ली थी आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Chandil : नीमडीह रेलवे फाटक से 100 मीटर दूरी पर मां ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ गुरुवार की शाम पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली थी. इनकी पहचान आदारडीह गांव के टोला विशरडीह गांव निवासी 35 वर्षीय महिला शिवानी कुम्हार और उसकी तीन साल की बच्ची सपना कुम्हार के रूप में की गई है. वहीं, शुक्रवार को नीमडीह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सरायकेला सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजन को सौंप दिया.

मालगाड़ी के चालक ने अगले स्टेशन पर जाकर दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार मां और बेटी के आत्महत्या कर लेने की सूचना मालगाड़ी ट्रेन के चालक ने पश्चिम बंगाल के विरामडीह रेलवे स्टेशन पर जाकर दी. घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल जीआरपीएफ व नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बताया जा रहा है कि मृतक शिवानी कुम्हार का मायका नीमडीह के आदारडीह गांव में हैं ओर ससुराल सरायकेला के सीनी में है. आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अली अकबर खान ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है. आत्महत्या करने का कारण पता लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही