Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीरा यादव ने सदन के बाहर दिया धरना, कोडरमा खनन संस्थान के स्थानांतरण का विरोध

Koderma : पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कोडरमा को अन्यत्र स्थानांतरण को रोकने के लिए कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने झारखण्ड विधानसभा के बाहर तख्ती के साथ धरना दिया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने संज्ञान लेते हुए विधायकों का एक दल नीरा यादव से मिलने के लिए भेजा और धरना को समाप्त करने का अनुरोध किया. विधायकों के दल में मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती और महागामा विधायक दीपिका पांडे थे.

सदन में मामले की चर्चा कराने पर जोर

विधायकों के अनुरोध पर धरना को समाप्त करवाया गया. इसके बाद नीरा यादव द्वारा विधानसभा बजट सत्र के दौरान खनन संस्थान को रोकने हेतु विस्तार से चर्चा कराने की मांग की. इसपर पर गहनता से विचार करने का सरकार द्वारा आश्वासन मिला. वहीं नीरा यादव ने नियोजन नीति के मामले पर भी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा हेमंत सरकार के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक रेंग ही रही है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-wrecked-havoc-from-the-sky-two-people-died-due-to-lightning-a-woman-was-scorched/">गिरिडीह

: आसमान से बरपा कहर- वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक महिला झुलसी
दूसरी खबर

जीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीपीएस ऑलिम्पियाड प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/vvvv-10.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> डोमचांच स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में सीपीएस ऑलिम्पियाड के तहत आयोजित वर्ग प्रथम से नवम तक के बच्चों ने अलग-अलग विषयों में परीक्षा दी. इसके बाद सी.पी.एस. द्वारा सभी बच्चों का परिणाम घोषित किया गया. आयोजित परीक्षा में गणित, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान,सामाजिक विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों में बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय के 53 बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पहले चरण को उतीर्ण कर लिया और द्वितीय चरण में प्रवेश का मौका मिला. इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने सी.पी.एस. के अध्यक्ष संजय सिंह निदेशक कुलदीप मौर्य व जिला कॉर्डिनेटर डी.पी. यादव को धन्यवाद देते हुए इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन कराने के लिए खूब सराहना की. पहले चरण की परीक्षा ने उतीर्ण सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व अंक निर्धारित गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज़ मेडल देकर सम्मानित किया गया. कॉम्पिटिशन प्रमोशन सोसाइटी ओलंपियाड के माध्यम से स्कूली छात्रों के लिए वास्तविक, गंभीर और कट्टर प्रतियोगिताओं को भारत और अन्य देशों में भारतीय पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न विषयों पर परीक्षा ली जाती है. मौके पर विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने भी गौरवान्वित होकर सभी बच्चों की प्रसंशा की. साथ ही इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कही और कहा कि इससे बच्चों में कम्पटीशन की भावना आती है और पढ़ाई में रुचि बढ़ती है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-wrecked-havoc-from-the-sky-two-people-died-due-to-lightning-a-woman-was-scorched/">गिरिडीह

: आसमान से बरपा कहर- वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक महिला झुलसी

19 छात्रों को मिला गोल्ड

आयोजित परीक्षा में शामिल सभी उतीर्ण 53 बच्चों में 19 गोल्ड, 19 सिल्वर एवं 15 को ब्रॉन्ज़ मेडल दिये गये. 100 प्रतिशत अंक लाकर वर्ग प्रथम के अंश कुमार व सुधांशु कुमार, वीर कुशवाहा,रिशु कुमार ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही